रेल समस्याओं और सुविधाओं को लेकर सिविल सोसाइटी की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
रेल समस्याओं और सुविधाओं को लेकर सिविल सोसाइटी की हुई बैठक


अररिया 06 जुलाई(हि.स.)। जोगबनी कटिहार रेलखंड की समस्याओं और रेल सुविधा के विस्तार को लेकर सोमवार को फारबिसगंज सिविल सोसाइटी की बैठक अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा की अध्यक्षता में डीआरयूसीसी सदस्य एवं सोसाइटी के संरक्षक बछराज राखेचा के आवास पर हुई।

बैठक में त्रिदिवसीय जोगबनी से कोलकाता जाने वाली चित्तपुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन किए जाने,जोगबनी से सिलीगुड़ी वाया कटिहार जाने वाली ट्रेन को अररिया ठाकुरगंज के रास्ते प्रतिदिन चलाने और रेलखंड में चलने वाली पैसेंजर्स ट्रेन में बोगियों की न्यूनतम संख्या 12 करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इसके अलावा जोगबनी से कटिहार के लिए प्रातः साढ़े आठ बजे और कटिहार से वापसी 12 बजे नए ट्रेन का परिचालन करने पर विचार करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह को शिष्टमंडल के द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।

सोसाइटी के सदस्यों ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह से फोन पर बातचीत भी की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

बैठक में विनोद सरावगी, अजातशत्रु अग्रवाल, पवन मिश्रा, वाहिद अंसारी, शाहजहां शाद, सुभाष अग्रवाल, रमेश सिंह, गोपाल सोनू, पंकज रणजीत, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, आदर्श गोयल, घनश्याम अग्रवाल, चंदन भगत, राकेश रोशन, राशिद जुनैद आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story