सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश


दरभंगा (सिंहवाड़ा), 26 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सिंहवाड़ा थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी नियमित अद्यतन रखने, माह में निष्पादित किए जाने योग्य मामलों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा थाने में दर्ज प्रतिवेदित कांडों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना के सभी पंजी अद्यतन रखने, क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने और विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डायल 112 को भ्रमणशील एवं सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया गया। आगामी होली पर्व को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story