सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरनव ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरनव ने जीता स्वर्ण पदक


सहरसा, 25 जुलाई (हि.स.)। शहर के महावीर चौक निवासी राजकुमार गुप्ता के पौत्र एवं माता शिल्पी गुप्ता पिता कुमार गौरव के पुत्र आरनव कुमार ने नॉर्थ ईस्टर्न जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

दार्जिलिंग के कर्सियाग में संत एंथोनी स्कूल में पढ़ाई कर रहे अरनव गुप्ता ने अंडर 14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

उनके दादा राज कुमार गुप्ता ने कहा कि आरनव गुप्ता पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उम्दा प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त किए जाने से परिवार एवं परिजन सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

उन्होंने कहा कि सीआईएसएस नॉर्थ ईस्टर्न जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है ।उनकी सफलता पर स्कूल के शिक्षक सहित समाज के कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त कर हर्ष जताया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story