बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव

WhatsApp Channel Join Now
बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव


भागलपुर, 06 जून (हि.स.)। जिले में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर भोलानाथ और बौंसी पुल अंडरपास में हुए जलजमाव की निकासी के लिए नगर निगम की ओर से डिसेल्टिंग मशीन लगाकर पर पानी निकालने का कार्य शुरू किया गया। इधर सूजागंज, आसानंदपुर, कंपनीबाग आदि इलाकों में सड़कों पर चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य की वजह से जगह जगह हुई खुदाई की वजह से कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसकी वजह से लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।

उधर झमाझम बारिश के कारण बरारी पुल घाट पर नाव और जहाज पकड़ने आए यात्रियों को काफी असुविधा हुई। बारिश के दौरान नाव परिचालन काफी देर तक बंद रहा। जबकि घाट पर जगह-जगह पानी जमने के बाद लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story