मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान


नवादा, 13 जून (हि.स.)। मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नवादा समाहरणालय गेट स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं पार्क परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई तथा प्रतिमा स्थल एवं पार्क परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए सामाजिक समरसता, समानता और जनकल्याण के मार्ग पर चलते हुए स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को स्वच्छ भारत के संकल्प से जोड़ना रहा। सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं सुंदर नवादा तथा विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना, युवा अध्यक्ष गोपाल कुमार, गुलशन कुमार आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story