सारण में जिला कंप्यूटर केन्द्र में 19वें बैच के लिए नामांकन शुरू

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 29 जुलाई (हि.स.)। जिला कंप्यूटर केन्द्र सोसाइटी, सारण द्वारा बेसिक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 19वें बैच 2026 में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छह माह के इस पाठ्यक्रम में कुल 140 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक और पात्र छात्र-छात्राएं 05 से 20 अगस्त 2026 तक जिला स्कूल परिसर, छपरा स्थित कार्यालय से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रति, पहचान-पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और 1,150 रुपए नामांकन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। समिति ने युवाओं से समय पर आवेदन कर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story