सारण के किलकारी शिविर में बच्चे सीख रहे हैं नृत्य की बारीकियाँ

WhatsApp Channel Join Now
सारण के किलकारी शिविर में बच्चे सीख रहे हैं नृत्य की बारीकियाँ


सारण के किलकारी शिविर में बच्चे सीख रहे हैं नृत्य की बारीकियाँ


सारण, 10 जून (हि.स.)। बाल भवन किलकारी सारण प्रमंडल छपरा में आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2026 में बच्चों का उत्साह चरम पर है।

1 से 20 जून तक चलने वाले इस कैंप के तहत लगभग 200 बच्चों को नृत्य का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

किलकारी के नृत्य प्रशिक्षक मोहम्मद आरिफ बच्चों को तीन अलग-अलग शिफ्टों में उनकी आयु और क्षमता के अनुसार नृत्य की बारीकियाँ सिखा रहे हैं।

शिविर में बच्चों को शास्त्रीय नृत्य कथक और पारंपरिक विवाह संस्कार नृत्य की विभिन्न शैलियों का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नृत्य के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, लय-ताल की समझ और मंच प्रस्तुति के कौशल को विकसित करना है।

बच्चे पूरे उत्साह के साथ इस सत्र में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। यह कैंप बच्चों के विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।

नृत्य के अलावा यहाँ कला, संगीत, कंप्यूटर और विज्ञान जैसी रचनात्मक गतिविधियों का भी संचालन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story