बाल सांसद ने संभाली कमान

WhatsApp Channel Join Now
बाल सांसद ने संभाली कमान


भागलपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल भागलपुर में बुधवार को छात्र संसद का चुनाव के लिए गुप्त मतदान किया गया। प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, सेनापति, सह सेनापति हेतु चुनाव का आयोजन किया गया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि छात्रों के द्वारा क्रियात्मक रूप से गुप्त मतदान करके मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष विधि से सीखा। प्रत्यक्ष विधि से सीखना सबसे सहज और आसान होता है। इस चुनाव का परिणाम बंगाल चुनाव के परिणाम के दिन ही घोषित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री एवं सेनापति के चयन के बाद ही मंत्रिमंडल का गठन करके छात्रों को विभाग के माध्यम से जिम्मेदारी दी जाएगी। छात्र करके सीखते हैं। इसलिए उन्हें इस प्रक्रिया के माध्यम से दायित्व दिया जाता है।

अवधेश भारती ने कहा कि छात्रों को मतदान की प्रक्रिया जानना आवश्यक है। आज छात्र स्वयं गुप्त मतदान की प्रक्रिया से बाल संसद का गठन कर रहे हैं। अभिनव आर्या, कुमार अंकुश, खुशी प्रिया, राज सिंघानिया, किसलय आदि प्रधानमंत्री एव सेनापति आदि पदों के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़े थे। निर्वाचक मंडल में अवधेश भारती, रतन पाठक, चंद्रचूड़ कुमार, डॉक्टर संजीव कुमार झा थे। गुप्त मतदान के माध्यम से छात्रों के द्वारा मतदान किया गया। साथ में सुरक्षा व्यवस्था भी छात्रों ने देखा। डॉक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया के सारे कार्य संपादित किए गए।

मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी, रोहित कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story