बाल विवाह मुक्ति जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली

WhatsApp Channel Join Now
बाल विवाह मुक्ति जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली


अररिया, 24 फरवरी(हि.स.)।

जिले के नरपतगंज प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, नुनिया टोला चकला, बढ़ेपारा में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गणेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि बाल विवाह के खिलाफ सजग रहें और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभाएं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाला गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story