अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन को लेकर डीडीसी ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन को लेकर डीडीसी ने की बैठक


सुपौल, 05 नवंबर (हि.स.)। जिले में संचालित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के बेहतर संचालन एवं छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार की अध्यक्षता में छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छात्रावास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति एवं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही नामांकित छात्रों के आवासन, छात्रावास के नियमित रख-रखाव, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

छात्रावास की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सफाई एवं सुरक्षा कार्यों में लगे कर्मियों की सेवा के नवीनीकरण सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी निर्णय लिया गया।

बैठक में सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, सुपौल, मो. दानिश वकार, छात्रावास अधीक्षक, मो. बदिउज्जमा, शिक्षक आरएसएम पब्लिक स्कूल, सुपौल, डॉ. नूरजहां बेगम, सहायक प्राचार्य एसएनएस महिला कॉलेज, , मो. मकसूद आलम, जिला प्रतिनिधि तथा मो. रिजवान अहमद, सचिव अंजुमन तरक्की, उर्दू विभाग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772689 Articles

Share this story