बच्चों को वॉलीबॉल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना

WhatsApp Channel Join Now
बच्चों को वॉलीबॉल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना


सुपौल, 19 अगस्त (हि.स.)। वृहद आश्रय गृह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह-1 ने बाल यूनिट-1 एवं बाल यूनिट-2 के बच्चों से संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरणादायी बातें बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है।

उन्होंने बच्चों को चुनौतियों से घबराए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायी संबोधन से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर बच्चों को वॉलीबॉल भी प्रदान की गई। फुटबॉल मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और टीम भावना को भी मजबूत करता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-1 दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य दंडाधिकारी-1 सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मो. अफजल आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story