सोनवर्षा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया

WhatsApp Channel Join Now
सोनवर्षा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया


सहरसा, 2 नवंबर (हि.स.)। सोनवर्षा राज विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में रविवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा, जब से हमारी सरकार 2005 में बनी है, तब से हम आप लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है। पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया था।समाज में विवाद, हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति बदहाल थी, बिजली तक नहीं आती थी।

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार को 20 साल का समय मिला।लेकिन उन्होंने महिलाओं और गरीब वर्गों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में महिलाएं आत्मनिर्भर समूहों के माध्यम से सशक्त हो रही हैं, सड़क, शिक्षा और अस्पताल के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा को एक बार फिर भरोसा दें। ताकि विकास की गति बनी रहे। रत्नेश सादा को उन्होंने सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार प्रत्याशी बनाए जाने का उल्लेख किया।मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जदयू प्रवक्ता हरदेव मुखिया, संजय विश्वास, रंजीत झा, पप्पू झा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story