अरमान आलम बने छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
अरमान आलम बने छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष


अररिया, 30 अक्टूबर(हि.स.)। बिहार प्रदेश छात्र जदयू के अध्यक्ष धीरज कुमार ने अररिया जिला छात्र जदयू के अध्यक्ष पद पर मो.अरमान आलम का मनोनयन किया है।इसको लेकर छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पत्र जारी किया है।

छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष पद पर मो.अरमान आलम के मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि छात्रहित में वे लगातार छात्रों की समस्याओं के निराकरण के साथ युवाओं छात्रों में पार्टी के संगठन को लेकर मजबूती प्रदान करेंगे।मो.अरमान आलम के छात्र जदयू जिलाध्यक्ष मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा,पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव, प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम,शगुफ्ता अजीम,महिला जदयू जिलाध्यक्ष संचिता मंडल,रमेश सिंह, डॉ ऋषभ राज,नौशाद आलम,सुनील कुमार चन्द्रवंशी,सीताराम मंडल आदि ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में युवा और छात्रों में पार्टी को मजबूती के साथ नव बिहार के निर्माता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश जन जन तक पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story