डॉ अनुज प्रभात के छठी मैया के लिखित गीत को सुप्रसिद्ध गीत गजल गायक कुमार सत्यम ने दी आवाज

WhatsApp Channel Join Now
डॉ अनुज प्रभात के छठी मैया के लिखित गीत को सुप्रसिद्ध गीत गजल गायक कुमार सत्यम ने दी आवाज


अररिया 02 नवम्बर(हि.स.)। साहित्य के क्षेत्र में दर्जनों पुस्तकों के रचेता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात ने विविध विधाओं में लेखन करते हुए छठी मैया के गीत की रचना की।डॉ अनुज प्रभात की ओर से रचित छठी मैया के गीतों को स्वर प्रसिद्ध गजल गीत गायक कुमार सत्यम ने अपनी आवाज दी है।डॉ प्रभात के छठी मैया पर लिखे गीत को सुप्रसिद्ध गजल गीत गायक कुमार सत्यम ने गाया।

कुमार सत्यम बिहार- झारखंड के प्रसिद्ध संगीतकार स्व.पंडित ललन जी महाराज के पुत्र हैं और 13 पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। छठी मैया पर इस गीत का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।लेकिन कुमार सत्यम के यूट्यूब चैनल पर पहली बार 3 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है।

डॉ. अनुज प्रभात के छठी मैया पर गीत लिखने और कुमार सत्यम द्वारा गाए जाने को लेकर संवदिया के संपादक मांगन मिश्र मार्तण्ड, इन्द्रधनुष परिषद के विनोद तिवारी,बाल साहित्यकार हेमंत यादव, मोती लाल शर्मा, डॉ अजय कुमार, सुमन कुमार सिंह, रमेश सिंह, सुधीर सिंह,अरूण सिंह,पवन सिंह, अजातशत्रु अग्रवाल, राहुल ठाकुर, रूपेश कुमार,विनोद शरावगी अनिल कुमार अग्रवाल, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story