साढ़े तीन सौ छठव्रतियों के बीच अग्रवाल महासभा ने किया पूजन सामग्री एवं साड़ी का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
साढ़े तीन सौ छठव्रतियों के बीच अग्रवाल महासभा ने किया पूजन सामग्री एवं साड़ी का वितरण


अररिया 11 नवम्बर(हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर फारबिसगंज के श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में बुधवार को अग्रवाल महासभा की ओर से 350 से अधिक छठव्रतियों के बीच साड़ी एवं छठ पूजन से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। छठव्रतियों को साड़ी के साथ नारियल, सिंदूर, अगरबत्ती, सलाई एवं धूप सहित अन्य पूजन सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंच, अग्रवाल युवा मंच एवं अग्रवाल युवती मंच का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम अभय कुमार ने अग्रवाल महासभा एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण करना सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाता है। समाज के अन्य संगठनों को भी इस तरह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने आयोजन के उद्देश्य एवं महासभा द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल महासभा सदैव समाज के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रही है। छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच सामग्री वितरण इसी सेवा भावना का एक हिस्सा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नगर अध्यक्ष बछराज राखेचा, अग्रवाल महासभा के संरक्षक अरविंद गोयल, सचिव पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नवीन झुनझुनवाला, हंसराज गिगलानिया, महेश अग्रवाल, महिला सम्मेलन की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष गौरव जैन, अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष चित्रा मित्तल, सचिव संगीता अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष सीए नितेश अग्रवाल, सचिव प्रमोद केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, सुनीता राजगढ़िया, उर्मिला जैन, शुभम अग्रवाल, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, किशन अग्रवाल, कुणाल केडिया, शुभम फितकरीवाला एवं शुभम झुनझुनवाला सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story