छठव्रतियों की सुविधा देने के उद्देश्य से छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
छठव्रतियों की सुविधा देने के उद्देश्य से छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ


अररिया 10 नवम्बर(हि.स.)।

छठ पूजा के दौरान घाट पर छठव्रतियों की सुविधा देने के उद्देश्य से मंगलवार को फारबिसगंज के शास्त्री चौक स्थित कोठीहाट नहर घाट पर छठ पूजा समिति के कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देव,,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव पार्षद संजय रजक के अलावे छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रिकेश पासवान, सचिव सुनील कुरैल, कोषाध्यक्ष दीपेश साह,प्रवक्ता रिंकु कुंवर,कार्यकारिणी सदस्य डॉ उपेंद्र केशरी,प्रवीण देव, अभिषेक देव, संतोष भगत,मदन केशरी,चंद्रदीप पासवान,बच्चू कुरैल,श्रवण केशरी सहित अन्य मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ पूजा को लेकर नगर परिषद प्रशासन और कोठीहाट छठ पूजा समिति द्वारा संयुक्त रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। कार्यालय के शुभारंभ होने से पूजा के दौरान विधि व्यवस्था आदि पर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी। साथ ही छठ व्रतियों की हर सुविधा प्रदान करने में भी काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व है और नगर परिषद प्रशासन की ओर से छठ को लेकर मुकम्मल व्यवस्था की गई है। छठ घाट की साफ सफाई के साथ रोशनी, आवागमन के लिए सड़क मरम्मती के साथ छठव्रतियों के वस्त्र बदलने को लेकर चेंजिंग रुम की व्यवस्था की जाएगी।

छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। सड़क के गड्ढों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरेक साल छठ पूजा समिति शास्त्री चौक छठव्रतियों के सेवा में विधि व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्था में लगे रहते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story