सीएचसी छातापुर में संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान

WhatsApp Channel Join Now
सीएचसी छातापुर में संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान


सुपौल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा सीएचसी छातापुर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के चौथे चरण के तहत 22 फरवरी को आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहरी परिसर में फैली गंदगी को झाड़ू और कुदाल की सहायता से एकत्र कर नष्ट किया गया। साथ ही चापाकल के समीप जमा कचरे की भी सफाई की गई।

मिशन के मुखी महात्मा सुधीर मालाकार ने बताया कि यह अभियान बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है और देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ चलाया गया। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के संदेश के साथ यह मुहिम समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास है, ताकि जल को केवल संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन मानकर उसका संरक्षण किया जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

सेवादल इंचार्ज राजकुमार निषाद ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। अभियान में सुधीर मालाकार, राजकुमार निषाद, धीरेन्द्र मालाकार, संजय कुमार, सिकंदर यादव, दामोदर यादव, दिलखुश देवी, विकास कुमार, मणीकांत कुमार, शशिकांत कुमार, मिथिलेश मुखिया, रितेश कुमार, राहुल मालाकार, डॉ. संजीव वर्मा, आयुष राज, कुलदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story