छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा अब बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति

WhatsApp Channel Join Now
छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा अब बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति


छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा अब बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति


सारण, 02 जून (हि.स.)। छपरा विधानसभा क्षेत्र के करिंगा, टेकनिवास, मुकरेरा एवं नैनी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

स्थानीय विधायक छोटी कुमारी ने शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आम जनता से संवाद किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज और सामाजिक सुरक्षा जैसी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जन-समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही त्वरित समाधान करना था। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि सुशासन की इस पहल से जनता को बिचौलियों और दफ्तरों के चक्करों से राहत मिलेगी। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे, जहां अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ निवर्तमान जिलाधक्ष राम दयाल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार साह, विवेक कुमार सिंह, रिंकू सिंह और बलवंत सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story