छठ बाद यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे चलाएगा दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, सीवान में होगा ठहराव

WhatsApp Channel Join Now

सीवान, 15 नवंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05063 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 21:50 बजे सीवान जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 21:52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05064 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित स्पेशल 17 नवंबर को आनंद विहार से चलेगी। यह ट्रेन सीवान जंक्शन पर दोपहर 14:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 14:45 बजे छपरा के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 18 कोच और दो एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इसका परिचालन विद्युत इंजन से होगा। ट्रेन छपरा, सीवान, हथुआ, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद सहित निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 05748 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अनारक्षित त्योहार विशेष का परिचालन 16 नवंबर को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से शाम 16:45 बजे प्रस्थान करेगी।

किशनगंज, बारसोई, कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और छपरा होते हुए अगले दिन सुबह 6:05 बजे सीवान जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद 6:07 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए तीसरे दिन रात 21:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच, एक एसएलआरडी और एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस फैसले से छठ के बाद घर से वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777648 Articles

Share this story