फारबिसगंज केमिस्टस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज केमिस्टस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे किया गया सम्मानित


अररिया 29 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बिहार केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन द्वारा पटना के एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीसीडीए के अध्यक्ष प्रसन कुमार सिंह एवं महासचिव प्रभाकर कुमार द्वारा एफसीडीए के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव मनोज कुमार भारती, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संगठन सचिव मणि शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज मेहता एवं संयुक्त सचिव गणेश यादव को माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस भव्य समारोह में बिहार केमिस्टस एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी बिहार के सभी 38 जिला संगठनो के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

बैठक में संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह एवं सचिव मनोज कुमार भारती ने अपने संक्षिप्त संबोधन में फारबिसगंज के सभी केमिस्टों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे एवं केमिस्टस कि समस्याओं के के निवारण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। बैठक में फारबिसगंज के मुद्दे के अलावा वर्तमान में दवा व्यवसाईयों के विभिन्न समस्याओं पर भी काफी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story