फर्जी पहचान पत्र पर ट्रेन यात्रा करते दो यात्री गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फर्जी पहचान पत्र पर ट्रेन यात्रा करते दो यात्री गिरफ्तार


सीवान, 24 मार्च (हि.स.)।

छपरा आईसीपी के डिप्टी सीआईटी सुधाकर मिश्रा द्वारा मंगलवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो यात्रियों को फर्जी पहचान पत्र के सहारे ट्रेन में सफर करते हुए पकड़ा गया। दोनों को सीवान जंक्शन पर उतारकर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15707 की जांच के दौरान एस-1 कोच के बर्थ संख्या 34, 35, 37 एवं 38 पर सवार यात्रियों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक यात्री के पास मौजूद पीएनआर नंबर 6366072252 के आधार पर जांच की गई, जिसमें संदेह उत्पन्न हुआ।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि संबंधित यात्रियों द्वारा फर्जी आईडी का उपयोग कर यात्रा की जा रही थी। जांच में सामने आया कि यात्रियों ने अपना वास्तविक नाम छिपाकर दूसरे नाम से टिकट बुक कराया था।

डिप्टी सीआईटी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि एक यात्री का असली नाम शहाबुद्दीन पिता मोहम्मद तब्जुम है, जो कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहा था। उसका आधार कार्ड एडिट किया गया था। वहीं दूसरा यात्री मोहम्मद आसिफ था, जो मोहम्मद अब्दुल हक के नाम पर सफर कर रहा था।

दोनों यात्रियों को सीवान जंक्शन पर उतारकर आरपीएफ पोस्ट को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story