चैत्र नवरात्र पर एसएसबी मुख्यालय में स्थापित कलश का किया गया विसर्जन,सैकड़ों जवानों ने लिया भाग
Mar 28, 2026, 18:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 28 मार्च(हि.स.)।जिले के बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय में हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के मौके पर मंदिर में शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित कलश विसर्जित की गई।एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने चैत्र नवरात्र के दसवीं पर मंदिर में विधिवत पूजा शान्ति जल छिड़काव एवं कलश विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया।
मौके पर एसएसबी कमांडेंट के अलावे उप कमांडेंट हर्षित कुमावत,मदन मोहन भट्ट समेत अन्य अधिकारी,अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य बल कार्मिक व संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

