चैती दुर्गा पूजा पर सुपौल में नंदी बाबा की प्रतिमा स्थापना, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Channel Join Now
चैती दुर्गा पूजा पर सुपौल में नंदी बाबा की प्रतिमा स्थापना, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब


चैती दुर्गा पूजा पर सुपौल में नंदी बाबा की प्रतिमा स्थापना, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब


चैती दुर्गा पूजा पर सुपौल में नंदी बाबा की प्रतिमा स्थापना, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब


सुपौल, 24 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय के चकला निर्मली, वार्ड संख्या 7 में चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रसिद्ध आनंदेश्वर महादेव मंदिर में नंदी बाबा की प्रतिमा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित की गई। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

प्रतिमा स्थापना से पूर्व गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा वार्ड के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।मंदिर पहुंचने के बाद विद्वान पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नंदी बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नंदी बाबा से सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी दिव्य हो गया।इस आयोजन को सफल बनाने में चैती दुर्गा पूजा समिति की अहम भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष विजय शंकर चौधरी, सचिव प्रभात सिंह, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह सहित विनीत मिश्र,चंदन, सोनू सिंह,टोनू बाबू,नवनीत मिश्र, डॉ दिगंत मिश्र, जयंत मिश्र, राहुल मिश्र, रितेश मिश्र, साकेत सिंह,अनुनय ठाकुर, आयुष्मान ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाया।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story