दिनदहाड़े धराया चैन स्नैचर, बच्चे की मां ने दिखाई बहादुरी

WhatsApp Channel Join Now
दिनदहाड़े धराया चैन स्नैचर, बच्चे की मां ने दिखाई बहादुरी


भागलपुर, 19 मई (हि.स.)। भागलपुर के व्यस्ततम लोहिया पुल पर मंगलवार दिनदहाड़े एक झपटमार को चोरी करना भारी पड़ गया। एक बदमाश ने मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा लेकिन बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपित के पीछे दौड़ पड़ी। महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी सक्रिय हो गए और भाग रहे झपटमार को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम बंटी कुमार बताया है, जो मारूफचक इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story