केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : श्याम नारायण मिश्र

WhatsApp Channel Join Now
केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : श्याम नारायण मिश्र


सुपौल, 24 नवंबर (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में जिलास्तरीय मंडल एवं मंच-मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी श्याम नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह बूथ स्तर पर नियमित बैठक आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। साथ ही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता से अपना योगदान दें।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, कुणाल ठाकुर, दिलीप सिंह, सुरेंद्र नारायण पाठक, मनोज पाठक, सरोज झा, विमलेन्दु ठाकुर, रणधीर ठाकुर, पिंटू मंडल, श्याम पोद्दार, रूबी जायसवाल, राजधर यादव, पूनम ठाकुर, पंकज कुमार, सुशील चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story