पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर नेे की नीतीश कुमार से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर नेे की नीतीश कुमार से मुलाकात


पटना, 20 नवंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शुक्रवार काे मुलाकात की एवं आत्मीयता से कुशलक्षेम जाना।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय बातचीत हुई।

इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं राज्य नागरिक परिषद के महासचिव हरेन्द्र सिंह भी साथ रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story