भाजपा की तीन राज्यों में हुई जीत पर मनाया गया जश्न
भागलपुर, 05 मई (हि.स.)।जिले के वरीय भाजपा नेता उत्तम कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और आसाम समेत अन्य राज्यों में भाजपा की शानदार और प्रचंड जीत पर बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में मंगलवार को जमकर जश्न मनाया।
कार्यकर्तओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उत्तम कुमार ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, अपराध और कुशासन का अंत बताया। इस मौके पर कल्याण झा, चंद्रकांत चौधरी, आमोद चौधरी, दल्लू चौधरी, रोहित चौधरी आदि समेत अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।
इससे पूर्व सोमवार की शाम में बिहपुर एनडीए कार्यालय में जीत का जश्न मना। इस मौके पर प्रो गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश रूप, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह, रंजीत गुप्ता, कन्हैया झा, पिंटू गुप्ता और नीतेश चौधरी आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आम ग्रामीण मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

