ट्रैक्टर की चपेट में आने से बढ़ई की मौत
अररिया 24 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या एक निवासी सुरेन्द्र शर्मा पिता सीताराम शर्मा की सिरसिया धूमगढ़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
फारबिसगंज से बढ़ई का काम कर घर सिमराहा लौटने के क्रम सिरसिया धूमगढ के समीप एक तेज अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ गया,जिनसे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक का शादी चार वर्ष पूर्व रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर निवासी गाजो शर्मा की पुत्री प्रियंका कुमारी से हुई थी। मृतक की पत्नी गर्भवती है एवं उन्हें दो छोटे छोटे बच्चे में से एक लड़का एक लड़की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाते हुए बताया कि मृतक सुरेंद्र प्रतिदिन सिमराहा से फारबिसगंज बढ़ई मिस्त्री का काम करने के लिए जाता था। उन्होंने परिजनों को सरकार से उचित सरकारी अनुग्रह अनुदान राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

