रेलवे प्रशासन द्वारा बगहा-2 में रेलवे फाटक बंद किये जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे प्रशासन द्वारा बगहा-2 में रेलवे फाटक बंद किये जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला


पश्चिम चंपारण (बगहा),22मार्च(हि.स.)।गोरखपुर रेल मंडल के द्वारा गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर स्थित बगहा-2 में रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में स्थानीय व्यवसायी और नागरिकों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर कल देर शाम शनिवार को अपना विरोध दर्ज कराया है।

बगहा में रेलवे फाटक बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ व्यवसायी और स्थानीय लोगों का आक्रोश बगहा-वाल्मीकिनगर हाईवे सड़क पर देखने को मिला। शहर के स्टेट बैंक चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों का कहना था कि रेलवे फाटक बंद होने से उनके व्यवसाय पर गहरा असर पड़ेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है कि इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी।

“अगर रेलवे फाटक बंद हुआ तो हम लोगों का व्यवसाय ठप हो जायेगा और छोटे-छोटे बच्चों को करीब 50 फीट ऊंची सीढ़ियां चढ़ने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि फाटक बंद करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था, जैसे अंडरपास या अन्य सुविधाएं, सुनिश्चित की जाएं ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story