सीबीएसई स्कूल में छठी कक्षा से मैथिली भाषा विषय की पढ़ाई के लिए अभियान तेज

WhatsApp Channel Join Now
सीबीएसई स्कूल में छठी कक्षा से मैथिली भाषा विषय की पढ़ाई के लिए अभियान तेज


सहरसा, 15 मई (हि.स.)।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्णयानुसार अब छठी कक्षा से आर वन, आर टू और आर थ्री के तहत दो भारतीय भाषा सहित एक अन्य भाषा अनिवार्य रुप से पढ़ाने का प्रावधान किया गया है ।

इस सिलसिले में बोर्ड द्वारा जारी पत्र के आलोक में सभी स्कूलों को आगामी 31 मई तक ओएसिस पोर्टल पर भाषा सम्बंधित विवरण को अपलोड करना है , जिसमें स्थानीय भाषा को प्राथमिकता देने की बात कही गयी है।

इस क्रम में मैथिली भाषा शोध परिषद द्वारा विभिन्न जिलों में अभिग्यान चलाकर पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को प्राथमिकता देने के लिए स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया जा रहा है । परिषद के अभियान प्रभारी एवं साहित्यकार किसलय कृष्ण ने बताया कि पुर्णिया, अररिया,मधेपुरा, सुपौल, सहरसा आदि जिले में अभियान का सकारात्मक प्रभाव है और पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किए जाने की मांग स्कूलों द्वारा की जा रही है ।

सहरसा जिलान्तर्गत शान्ति मिशन एकेडमी , बुद्वा पब्लिक स्कूल , जेपीएसपी स्कूल, एकलव्य सेन्ट्रल स्कूल आदि से सम्पर्क करने बाद अन्य स्कूलों से भी सम्पर्क किया जा रहा है । शोध परिषद के मनीष ठाकुर ने कहा कि सीबीएसई द्वारा लिये गये इस निर्णय का फायदा मैथिली भाषी समाज को उठाना चाहिए।अभियान मे डा.संजय वशिष्ठ, सुमित सुमन,अजय कुमार आदि संलग्न हैं ।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story