चोरी की बाइक बेचते पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चोरी की बाइक बेचते पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार


सारण, 04 अगस्त (हि.स.)। रिविलगंज थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेंगर टोला स्थित सरकारी विद्यालय के समीप कुछ अपराधी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही रिविलगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

गिरफ्तार आरोपितों में आदित्य कुमार, दीपक कुमार, सुधीर कुमार, बिट्टू कुमार और रोहित यादव शामिल हैं, जो पटना जिले के मनेर थाना अंतर्गत शेरपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनके वैध कागजात ये प्रस्तुत नहीं कर सके।मामले में रिविलगंज थाना कांड संख्या-469/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story