अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध चला बुलडोजर,दो घरों को की गई ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now

बेतिया, 16 मई (हि.स.)। पश्चिम चंपारण ज़िला के बलथर थाने स्थित नकुटवा दक्षिण टोला में आम गैरमजरूआ भूमि से अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध बुलडोजर चला अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई की गई।

शनिवार को उक्त कार्रवाई भूमि सुधार उप समाहर्ता के निर्देश पर सीओ प्रिया आर्याणी ने की। सीओ प्रिया आर्याणी के नेतृत्व में बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सिकटा व गोपालपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों समेत प्रभारी अंचल निरीक्षक सुजीत कुमार,राजस्व कर्मचारी जयप्रकाश राम,रंजीत कुमार,अंचल अमीन व नीरज कुमार सिंह समेत कई तैनात थे।सीओ प्रिया ने बताया कि खाता-394,खेसरा-1979 आम गैरमजरूआ किस्म की भूमि है,जो सार्वजनिक उपयोग की भूमि है।

बावजूद इस पर अवधकिशोर बैठा फुस की झोपड़ी व बाबूलाल बैठा नीचे ईंट का दिवाला व उपर कर्कट डालकर घर बना लिए थे।जिसे लेकर अवधकिशोर बैठा ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता,नरकटियागंज के यहां अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज कराये थे।लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मामले की सुनवाई करते हुए अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया था।जिसका अनुपालन करते हुए आवेदक समेत उसके चचेरे भाई बाबूलाल बैठा के घरों को तोड़कर काम गैरमजरूआ भूमि से अतिक्रमण खाली कराया गया।वहरहाल इस कार्रवाई में शिकायतकर्ता के भी घर पर बुलडोजर चला,क्योंकि वह भी अतिक्रमणकारी निकला।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story