बेतिया में हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, 19.39 किलो के चार दांत के साथ चार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बेतिया में हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, 19.39 किलो के चार दांत के साथ चार गिरफ्तार


बेतिया में हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, 19.39 किलो के चार दांत के साथ चार गिरफ्तार


बेतिया, 27 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम चंपारण में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीआरआई और शिकारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जयमंगलापुर गांव में छापेमारी कर हाथी के चार दांत जब्त किए हैं।

इनका कुल वजन 19.39 किलोग्राम बताया गया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई जयमंगलापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास की गई। बताया गया कि डीआरआई को हाथी दांत की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से जाल बिछाकर चारों आरोपियों को एक साथ पकड़ा गया।

रामनगर रेंजर विजय कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पटना के बिहटा निवासी संतोष पांडेय, भोजपुर के कोईलवर निवासी रामेश्वर मिश्र तथा नरकटियागंज के जयमंगलापुर निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद और नरेश कुमार शामिल हैं। जांच एजेंसियां अब तस्करी के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story