बीएसएस कॉलेज परिसर में मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में समर कैंप का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
बीएसएस कॉलेज परिसर में मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में समर कैंप का हुआ आयोजन


सुपौल, 18 जून (हि.स.)।

मारवाड़ी महिला समिति की सुपौल शाखा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से स्थानीय बीएसएस कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।

इसमें 32 गरीब बच्चियों को शामिल किया गया, जो समिति की ओर से कैंप में आयोजित खेल -कूद, शैक्षणिक प्रतिस्पार्धात्मक गतिविधियों में भाग ली। साथ -साथ योगा, डांस ,कराटे, इत्यादि विभिन्न गतिविधियों से बच्चियाँ बहुत खुश हैं।

समिति की ओर से बच्चियों के खिलाने -पिलाने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। जिला मुख्यालय सुपौल में बिना शुल्क के समर कैंप का पहली बार आयोजन होने से गरीब बच्चियों के साथ- साथ आम जन मे भी खुशी का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story