सभी नये राशनकार्ड धारकों का केवाइसी अनिवार्य: बीएसओ

WhatsApp Channel Join Now
सभी नये राशनकार्ड धारकों का केवाइसी अनिवार्य: बीएसओ


सभी नये राशनकार्ड धारकों का केवाइसी अनिवार्य: बीएसओ


सुपौल, 07 सितंबर (हि.स.)। जिले के पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बीएसओ अरविन्द कुमार ने सबसे पहले सभी डीलरों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा लगाने के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नये राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों के केवाइसी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नया राशन कार्ड बनवाने अथवा पुराने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है और जिनका आवेदन सिस्टम में इंट्री हो चुका है, उनके फॉर्म संबंधित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे सभी लाभुकों का तीन दिनों के अंदर केवाइसी कराना अनिवार्य है।

बीएसओ ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों का फॉर्म इंट्री होने के बाद केवाइसी नहीं कराया जाएगा, उनका राशन कार्ड निर्गत नहीं किया जाएगा। इसलिए नया राशन कार्ड बनवाने वाले तथा पुराने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने वाले सभी आवेदनकर्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर केवाइसी कराने की अपील की गई।

बैठक में डीलर संघ के सचिव प्रमोद कुमार मंडल, सीताराम पासवान, मिथिलेश कुमार, उमेश कुमार, अमरनाथ कुमार, नीतीश कुमार, मनबोध पासवान, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, ललित पासवान, जिनेश्वर कुमार, रोशन कुमार सहित प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story