सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार,एसएसबी और बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार,एसएसबी और बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


अररिया, 06 नवम्बर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की डी समवाय एवं बसमतिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सुपौल जिला के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई एसएसबी और बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर मादक पदार्थ की तस्करी और कारोबार मामले में कुख्यात है।गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलका गांव का रहने वाला 34 वर्षीय नूर आलम पिता- मुस्तफा है।

जानकारी के अनुसार,दोपहर साढ़े बारह बजे एसएसबी को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसएसबी ने बसमतिया थाना पुलिस के साथ बेला चौक बीरपुर मोड़, पिलर संख्या 197/4 से कारण 8 सौ मीटर की दूरी पर मोबाइल चेकपोस्ट लगाया।चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 मोटरसाइकिल संख्या बीआर50ए/6644 बेला की तरफ आते हुए देखा गया। रोके जाने पर तलाशी के दौरान उसके पास से सौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी बाइक को कब्ज़े में ले लिया गया।आवश्यक कागजी कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण के पश्चात,जब्त की गई सामग्री और गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए बसमतिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story