एसएसबी और जोगबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और जोगबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक सहित दो तस्कर गिरफ्तार


अररिया 01 अक्टूबर(हि.स.)।

सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी की टीम और जोगबनी थाना पुलिस की टीम की संयुक्त कार्रवाई में टिकुलिया बस्ती से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

मामले में एक मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया गया।एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस सीमा स्तंभ संख्या 180/01 के पास इंद्रानगर, खजूरबाड़ी - टिकुलिया रोड में संयुक्त गश्त कर रही थी।इसी दौरान सीमा से करीबन चार सौ मीटर अंदर एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल को रोका गया, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। संदिग्धों की तलाशी एवं पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ जांच किट की मदद से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में जोगबनी के इंद्रानगर वार्ड संख्या 10 के 36 वर्षीय

अनिल यादव पिता नागेश्वर यादव के साथ नेपाल विराटनगर के वार्ड संख्या 16 के दरैया बस्ती के रहने वाले 26 वर्षीय सिकंदर यादव पिता सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों युवकों ने पूछताछ में कैरियर के रूप में काम करने की बात कही। जोगबनी में अज्ञात व्यक्ति से लेकर जोगबनी में ही डिलीवरी करने जा रहे थे।

जब्त की गई सामग्री, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार दोनों तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस के सुपुर्द एसएसबी ने कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story