पुलिस कार्रवाई में 102 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद,तस्कर नेपाल भागने में रहा कामयाब

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस कार्रवाई में 102 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद,तस्कर नेपाल भागने में रहा कामयाब


अररिया 29 नवम्बर(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की एफ समवाय और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को जोगबनी के टिकुलिया बस्ती के समीप 102 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस की कार्रवाई टिकुलिया बस्ती सीमा स्तंभ संख्या 180/02 के समीप हुई।हालांकि एसएसबी और पुलिस को देखकर तस्कर ब्राउन शुगर फेंक कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

एसएसबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,मिली सूचना के तहत चार एसएसबी कर्मी और जोगबनी थाना के चार पुलिसकर्मी की संयुक्त टीम बनाई गई थी,जो भारत नेपाल खुली सीमा के पास संयुक्त गश्त कर रही थी।इसी क्रम में टिकुलिया बस्ती सीमा स्तंभ संख्या 180/02 के समीप संदिग्ध गतिविधि एवं बताए गए हुलिया से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को देखा गया। संयुक्त गश्ती दल के आगे बढ़ने पर व्यक्ति हाथ में काले रंग की पॉलीथिन फेंक कर नेपाल की ओर भाग निकला।

मौके पर फेंकी गई काले रंग की पॉलीथिन की जांच एवं मादक पदार्थ जांच किट से परीक्षण करने पर उसमें ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ पाया गया, जिसका वजन 102 ग्राम हुआ।बरामद मादक पदार्थ को जोगबनी थाना के सुपुर्द किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story