विक्रमशिला सेतु का बीआरओ टीम ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
विक्रमशिला सेतु का बीआरओ टीम ने किया निरीक्षण


भागलपुर, 05 मई (हि.स.)। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी मरम्मत को लेकर काम तेज कर दिया गया है। एक ओर जहां पुल निर्माण विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है वहीं अब सेना से जुड़ी एजेंसी भी इस कार्य में सक्रिय हो गई है।

इसी क्रम में सीमा सड़क संगठन की टीम ने मंगलवार को भागलपुर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सेतु का बारीकी से निरीक्षण किया। बीआरओ के अधिकारी विपिन कुमार चंद्र अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुल के टूटे हुए हिस्से का तकनीकी मूल्यांकन किया।

इस दौरान टीम ने संरचना की स्थिति, क्षति के स्तर और मरम्मत की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। माना जा रहा है कि बीआरओ की इस जांच के बाद मरम्मत कार्य में और तेजी आएगी और जल्द ही सेतु को फिर से सुरक्षित तरीके से चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल प्रशासन और तकनीकी टीमें मिलकर लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि इस महत्वपूर्ण पुल को जल्द से जल्द आम लोगों के लिए फिर से शुरू किया जा सके। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story