राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने एमएलसी चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशियों के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने एमएलसी चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशियों के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान


दरभंगा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बेनीपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की दरभंगा इकाई ने विधान परिषद चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। महासभा के सदस्यों ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क कर मदन मोहन झा और अनिल कुमार झा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

महासभा की दरभंगा इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार झा के नेतृत्व में सदस्यों ने शिवनगर घाट, सोनबेहट, कोर्थू और उत्तरी कसरौड़ में मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से ब्राह्मण प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। महासभा ने सवर्ण समाज के प्रति सरकार के कथित भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

जनसंपर्क अभियान में अरुण कुमार झा, ऋषभ कुमार, हंसिका कश्यप, नीतीश धीरज, प्रेमनाथ झा, शंकर झा, रतन मिश्र, प्रदीप ठाकुर और बैजू झा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इसी क्रम में महासभा के सदस्यों ने केदारनाथ झा की अगुवाई में सुसारी, मुखिया रेवतीरमण राय के नेतृत्व में बिठौली, मुखिया श्रवण ठाकुर के नेतृत्व में हावीडीह-बरैडीह तथा राम कुमार मिश्र के नेतृत्व में कहुआ के मतदाताओं से संपर्क किया। इन क्षेत्रों में भी मतदाताओं से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी मदन मोहन झा और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अनिल कुमार झा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story