बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अगले दाे दिनाें में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

WhatsApp Channel Join Now
बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अगले दाे दिनाें में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी


पटना, 04 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में माैसम में हुए बदलाव के बाद तेज धूप के कारण पिछले दाें दिनाें से तेज गर्मी पड़ रही है। इस बीच खबर मिल रही है कि अगले कुछ दिनाें में माैसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले कुछ दिनों तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। खासकर किसानों और खेतों में काम करने वाले लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

बिहार के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में 7 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story