बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, विधायक अनंत सिंह और धूमल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, विधायक अनंत सिंह और धूमल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी


बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, विधायक अनंत सिंह और धूमल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी


पटना, 31 मार्च (हि.स.)। बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद मंगलवार को समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी की गई।

इस गठन में मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अनंत सिंह और एकमा से विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मनोरंजन सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान से अनुपस्थित रहे कांग्रेस के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इन सभी समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा।

विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्वयं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार होंगे। इस समिति में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

वहीं, सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं चार प्रमुख नेताओं के साथ किया गया है। इसमें प्रेम कुमार अध्यक्ष होंगे, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story