18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिट वारियर्स और इशान किशन एकेडमी की शानदार जीत

WhatsApp Channel Join Now
18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिट वारियर्स और इशान किशन एकेडमी की शानदार जीत


पटना, 07 अगस्त (हि.स.)। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिट वारियर्स और इशान किशन एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

पहले मैच में एलिट वारियर्स ने सुदय क्रिकेट एकेडमी को 64 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बारिश के कारण बाधित मैच में डीएलएस पद्धति के आधार पर इशान किशन एकेडमी को 38 रन से विजेता घोषित किया गया।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सुदय क्रिकेट एकेडमी ने एलिट वारियर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। एलिट ने 21 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन बनाए। स्वजीत दक्षत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर 57 रन बनाए। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम आर्यन रावत की घातक स्पिन गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। आर्यन रावत ने मात्र 9 रन देकर 5 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story