तीन हड़ताली अंचलाधिकारी निलंबित, हाेगी विभागीय कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 11 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में सरकार काे चुनाैति देने वाले अधिकारियाें की अब खैर नहीं। राज्य में हड़ताली अंचलाधिकारियाें काे लेकर सरकार कड़ा रूख अख्तियार कर रही है। इस क्रम में हड़ताल पर गए अंचलाधिकारियों में तीन सीओ को सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किये गये अंचलाधिकारियाें में दो महिला अंचल अधिकारी भी शामिल हैं। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने शुक्रवार काे एक लिस्ट जारी की है। इन पर विभागीय कार्रवाई भी हाेगी।

जारी आदेश में ये है तीन अंचलाधिकारी

राहुल कुमार (कोटि क्रमांक 572/24), अंचल अधिकारी, बक्सर सदर , डॉ. हर्षा कोमल (कोटि क्रमांक 707/24), अंचल अधिकारी, शाहकुण्ड, भागलपुर, और डौली कुमारी (कोटि क्रमांक 651/24), अंचल अधिकारी, डुमरा, सीतामढ़ी को सस्पेंड कर दिया गया है। इन तीनों अंचल अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं। इसके पहले भी हड़ताली तीन अन्य अंचल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था।

अंचलाअधिकारियों पर लगाये गये आरोप

राजस्व एवं भूमि सुधार विभागके अनुसार निलंबित किये गये अंचलाधिकारियों पर मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में व्यवधान पैदा करने, उप-मुख्यमंत्री-सह-विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग नहीं लेने। विभागीय मंत्री के विशेष कार्यक्रम का अनादर / अवरोध पैदा करने, मार्च, 2026 में महालेखाकार, बिहार एवं विभाग के स्पष्ट जिसमें आवंटन व्यय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित नहीं करने, जिससे आदेश की अवहेलना की गई। राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य से काफी कम रूपये का संग्रहण करने, जिससे राज्य के वित्तीय प्रबंधन में बाधा उत्पन्न हुई। उच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में अतिक्रमण हटाने के आदेशों का अनुपालन नहीं करने एवं न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आराेप है।

हड़ताली अंचल अधिकारियों पर हाेगी विभागीय कार्यवाही

इन आरोपों में अंचल अधिकारी राहुल कुमार, डॉ हर्षा कोमल और डौली कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में तीनों सीओ का मुख्यालय पूर्णिया कमिश्नरी निर्धारित किया गया है। निलंबित के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभागीय कार्रवाई भी चलायेगा। इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story