तारिक अनवर की पहल पर रेलमंत्री का आश्वासन, जल्द बढ़ेंगी ट्रेनों के फेरे

WhatsApp Channel Join Now
तारिक अनवर की पहल पर रेलमंत्री का आश्वासन, जल्द बढ़ेंगी ट्रेनों के फेरे


कटिहार, 04 फरवरी (हि.स.)। सांसद तारिक अनवर ने भारत सरकार के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कटिहार और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और एक ट्रेन के विस्तार की मांग की गई है, जिससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

रेलमंत्री से तरीक अनवर ने मांग किया है कि मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु ट्रेन, अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, और जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए जाएं। इसके अलावा, कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और मालदा-सूरत ट्रेन का विस्तार कटिहार तक किया जाये।

कटिहार जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तमाखूवाला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने तरीक अनवर को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, मजदूरों, विद्यार्थियों और रोगियों को भी लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story