राज्यसभा चुनाव में बिखर गया विपक्ष : डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

WhatsApp Channel Join Now

-राज्यसभा चुनाव में पांचों राजग उम्मीदवारों की जीत

पटना, 16 मार्च (हि.स.)। बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि बिहार में राजग का कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी।

डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया कि विपक्ष बिखरा हुआ है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव चुनाव से पहले जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन परिणाम में उनका दावा खोखला साबित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी को पहले से पता था कि वे जीत नहीं रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने परिवार से इतर उम्मीदवार बनाया।

डॉ. चंद्रवंशी ने भरोसा जताया कि बिहार में राजग पूरी तरह एकजुट है और राज्य विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ेगा।------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story