बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द हाेगी शुरु, कुछ ही दिनों में सब कुछ हाे जायेगा फाइनल:विजय चाैधरी

WhatsApp Channel Join Now
बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द हाेगी शुरु, कुछ ही दिनों में सब कुछ हाे जायेगा फाइनल:विजय चाैधरी


पटना, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी के बीच शनिवार शाम और फिर से रविवार सुबह-सुबह हुई मुलाकात के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया। ि

विजय चौधरी ने रविवार काे पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि, सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु होने वाली है। कुछ ही दिनों में सब कुछ फाइनल हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि टाइमलाइन भी जल्द ही सभी को पता चल जाएगा।

पत्रकारों ने विजय चौधरी से सवाल किया कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस सवाल पर उन्हाेनें कहा यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है, जिसके तहत वह मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करती है। इसके बाद एनडीए के सभी विधायक मिलकर विधायक दल की बैठक में नेता का चयन करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वही व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा जिसे एनडीए के सभी विधायक मिलकर अपना नेता चुनेंगे। विजय चौधरी ने यह भी माना कि इस पूरी प्रक्रिया में भाजपा की भूमिका बेहद अहम है और अंतिम निर्णय भी उसी के संकेतों के आधार पर आगे बढ़ेगा। इसके बाद गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर औपचारिक रूप से नेता का चयन करेंगे।

कैबिनेट को लेकर किये गये सवाल पर उन्होंने कहा कि कैबिनेट होने की संभावना है लेकिन अभी तय नहीं हुआ है कि कब होगा।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी जल्द ही अपना इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी निश्चित तारीख का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि पूरी टाइमलाइन जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने मीडिया और जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की और कहा कि जल्द ही पूरा खाका सामने आ जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story