पूजा-अर्चना के बाद राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंचे नितिन नबीन, बांकीपुर की जनता का जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 05 मार्च (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन के पूर्व उन्होंने पूजा-अर्चना की।

नितिन नवीन सबसे पहले पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर एवं गोलघर स्थित माँ अखंडवासिनी मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वे विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए नामांकन प्रस्तुत करते हुए मन स्वाभाविक रूप से उस लंबी यात्रा को याद कर रहा है, जिसे हमने आप सबके साथ मिलकर तय किया है।

नितिन नबीन ने कहा कि मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर मुझे बिहार सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और समाज की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि चाहे श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ हों, आस्था के पर्वों की व्यवस्था हो, या बांकीपुर के विकास से जुड़े संकल्प, हर कदम पर मैंने स्वयं को आप सबके विश्वास का प्रतिनिधि मानकर कार्य किया है।

आज राज्यसभा के लिए नामांकन करते हुए मन में वही जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि बांकीपुर की जनता के साथ मेरा यह आत्मीय संबंध आगे भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ बना रहेगा, और हम सब मिलकर विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे।

आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story