पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ निशांत ने किया गहन मंथन

WhatsApp Channel Join Now
पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ निशांत ने किया गहन मंथन


पटना, 18 अप्रैल (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) नेता निशांत कुमार शनिवार काे पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। इस दौरान पार्टी संगठन मजबूती एवं भविष्य की रणनीति पर गहन विचार विमर्श हुआ।

इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार का जोरदार स्वागत किया एवं उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। निशांत कुमार ने भी एक-एक कर सभी से मुलाकात की एवं उनके विचारों को सुना।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर नीतीश कुमार जी के कामों को आगे बढ़़ाना है और उनके द्वारा सुझाए गए रास्तों पर चलकर बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाना है।

उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार उर्फ गांधीजी, विधायक चेतन आनंद, विधायक मांजरिक मृणाल, विधायक ऋतुराज कुमार, विधायक श्री रुहेल रंजन, अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story