वैशाली में 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर राजग की संयुक्त प्रेसवार्ता

WhatsApp Channel Join Now
वैशाली में 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर राजग की संयुक्त प्रेसवार्ता


पटना, 09 नवंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में साेमवार काे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संयुक्त पत्रकार वार्ता हुई, जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक् संजय सरावगी, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार एवं रालोमो के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी ने आगामी 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजग सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह छह लेन पुल सहित कई विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। वर्ष 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो लंबी लकीर खींची है, उसे अब मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री का बिहार आगमन राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि वैशाली की ऐतिहासिक धरती ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। 21 नवंबर को यहां आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भी इतिहास

के पन्नों में दर्ज होगा। जनभागीदारी के मामले में यह आयोजन पिछले सभी रिकाॅर्ड पीछे छोड़़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को बिहार में राजग सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक पार्क परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में बिहार का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। 21 नवंबर का यह कार्यक्रम बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार विकास की नई उड़़ान भर रहा है।

लोजपा (आर) के सुरेन्द्र विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार से गहरा लगाव है। वे जब भी बिहार आते हैं, राज्य के लिए कई विकास योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरा राजग परिवार जुटा हुआ है।

हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि राजग सरकार में बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़़ रहा है। 21 नवंबर को जब मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे, तो बिहारवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात समर्पित करेंगे। उनके आगमन को लेकर बिहार के लोग उत्सुक और उत्साहित हैं।

रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार आगमन निश्चित रूप से राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। जब-जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार आते हैं, राज्य को विकास की नई सौगात मिलती।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story